Posts

West Bengal Lockdown: पश्चिम बंगाल में 9 जुलाई से नई शर्तों के साथ लॉकडाउन, 'दीदी' का आदेश

हाइलाइट्स: पश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को लॉकडाउन के तहत आने वाले क्षेत्र के दायरे में विस्तार करने का लिया निर्णय कोविड-19 के मामलों में बेतहाशा वृद्धि को काबू करने के मद्देनजर नौ जुलाई से कड़े प्रतिबंध लागू करेगी पश्चिम बंगार सरकार सरकार के इस फैसले से राज्य के कंटेनमेंट जोन और बफर जोन में सख्त लॉकडाउन रहेगा कोरोना वायरस का संक्रमण (Coronavirus in West Bengal) देश भर में तेजी से फैल रहा है। ऐसे में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने 9 जुलाई को शाम 5 बजे से लॉकडाउन (Lockdown in West Bengal) लगाने के आदेश जारी किए हैं। सरकार के इस फैसले से राज्य के कंटेनमेंट जोन और बफर जोन में सख्त लॉकडाउन रहेगा। पश्चिम बंगाल सरकार (West Bengal Govt) में अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अलापन बंदोपाध्याय की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि ये व्यापक कंटेनमेंट जोन सख्त लॉकडाउन के अधीन होंगे और सभी सरकारी एवं निजी कार्यालय, सभी गैर आवश्यक गतिविधियां, समारोह, परिवहन, सभी बाजार, औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियां बंद रहेंगी। हालांकि, इसमें यह स्पष्ट नहीं किया गया कि लॉकडाउन के यह ताजा निर्देश कब तक लागू रहेंगे। ...